Home डेली न्यूज़ मणिमहेश यात्रियों की सुरक्षित वापसी की जा रही सुनिश्चित

मणिमहेश यात्रियों की सुरक्षित वापसी की जा रही सुनिश्चित

116
0
Manimahesh Yatra Rescue 2025
जिला चम्बा में मणिमहेश यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है, जिसकी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं निगरानी कर रहे हैं।

हिमाचल समय, शिमला, 04 सितम्बर ।
जिला चम्बा में मणिमहेश यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है, जिसकी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं निगरानी कर रहे हैं।

इंसानी हौसले के आगे टिक नहीं सकी प्राकृतिक आपदा की बाधाएं, क्षतिग्रस्त फोरलेन से सुरक्षित निकाली एंबुलेंस
उनके दिशा-निर्देशों पर आज जिला प्रशासन चम्बा ने भरमौर से लगभग 500 श्रद्धालुओं को गाड़ियों के माध्यम से चंबा पहुंचाने का कार्य आरम्भ किया। रास्ते में कुछ स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण श्रद्धालुओं को पैदल चलना पड़ रहा

Jeevan Ayurveda Clinic
dcp ad

है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है। इसके अतिरिक्त रास्ते में श्रद्धालुओं के लिए

निशुल्क भोजन-पानी, निशुल्क वाहनों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की है ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जिला प्रशासन ने खराब मौसम के बीच 35 बीमार और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को छोटे हेलीकॉप्टर से सुरक्षित चंबा पहुंचाया है।

इसके लिए आज हेलीकॉप्टर ने सात उड़ानें भरी गईं। वायुसेना का एम आई-17 हेलीकॉप्टर भी पठानकोट में तैनात है, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उड़ान संभव नहीं हो पाई है।
उन्होंने कहा कि

आपदा में मानवता की मिसाल बने प्रशासन व जनता के सद्प्रयास

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी पिछले कई दिनों से ग्राउंड जीरो पर रहकर स्वयं रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। पैदल चलकर वह चंबा से भरमौर पहुंचे हैं और वहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में दिन-रात जुटे हुए हैं।

प्रदेश सरकार राज्य के लोगों तथा आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की जान-माल की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है तथा इसके लिए सरकार द्वारा अनेक प्रभावी कदम उठाए गए हैं।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here