Home क्राइम शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

2
0

भूपेंद्र ठाकुर,

14 जुलाई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला शिमला पुलिस के नशा विरोधी अभियान को एक और कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल शिमला ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई की शाम को स्पेशल सेल की टीम गश्त पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ISBT क्रॉसिंग के पास टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर के नज़दीक एक संदिग्ध व्यक्ति ड्रग्स सप्लाई करने वाला है। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे रोका और स्वतंत्र गवाहों के सामने तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी रजत नेगी (27 वर्ष) पुत्र सुरत राम है, जो मूल रूप से चिड़गांव, जिला शिमला का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल लक्कड़ बाजार, शिमला में रहता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बालूगंज में अभियोग संख्या 141/2026, दिनांक 12.07.2026 के तहत धारा 21 NDPS Act में मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है, ताकि ड्रग्स के सोर्स और सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके। शिमला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here