Home डेली न्यूज़ मंडी-पठानकोट फोरलेन से जुड़ी लंबित शिकायतों पर एक सप्ताह में एटीआर देने...

मंडी-पठानकोट फोरलेन से जुड़ी लंबित शिकायतों पर एक सप्ताह में एटीआर देने के निर्देश

53
0
Mandi Pathankot Four Lane
एसडीएम मंडी सदर रूपिंद्र कौर ने मंडी-पठानकोट फोरलेन सड़क से जुड़ी लंबित शिकायतों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करने के लिए एनएचएआई और गावर कंपनी को एक सप्ताह में एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) देने के निर्देश दिए।

मंडी, 21 जनवरी।

मंडी-पठानकोट निर्माणाधीन फोरलेन सड़क से प्रभावित लोगों की शिकायतों के निपटारे को लेकर उपमंडल अधिकारी मंडी सदर रूपिन्द्र कौर ने एनएचएआई के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Jeevan Ayurveda Clinic

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी–2026,स्पेशल चाइल्ड हंट के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

एसडीएम मंडी सदर की अध्यक्षता में आज यहाँ एसडीएम कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( एनएचएआई)  तथा सड़क निर्माण कार्य कर रही गावर कंपनी के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में मंडी सदर उपमंडल क्षेत्र के अंतर्गत मंडी से भटोग तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा की गई।

bharat mata ad

एसडीएम मंडी सदर ने बताया कि फोरलेन निर्माण को लेकर उपमंडल कार्यालय को प्रभावित लोगों की ओर से 40 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से अधिकांश का निपटारा किया जा चुका है। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन शिकायतों में मुख्य रूप से कटिंग के कारण मकानों और गौशालाओं में दरारें आने, पानी की निकासी की समस्या, कलवर्ट निर्माण तथा खेतों में पानी जाने जैसे मुद्दे शामिल हैं। एसडीएम मंडी सदर ने निर्देश दिए कि सभी शेष मामलों का मौके पर निरीक्षण कर स्थायी समाधान किया जाए।

हिमाचल एकता मंच मार्च में करेगा शान ए सोलन का कार्यक्रम

बैठक में एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर टेक्निकल दिगब्रत सिंह तथा गावर कंपनी के जनरल मैनेजर विकास नागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here