मंडी, 21 जनवरी।
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी–2026 में आयोजित होने वाले स्पेशल चाइल्ड हंट कार्यक्रम के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित किए जाने वाले गायन एवं नृत्य (शास्त्रीय, लोक एवं समकालीन) ऑडिशन को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
हिमाचल एकता मंच मार्च में करेगा शान ए सोलन का कार्यक्रम
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अजय बदरेल ने बताया कि इन ऑडिशन का आयोजन 2 फरवरी को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक मंडी के पड्डल मैदान स्थित युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के टेबल टेनिस हॉल में किया जाएगा।
उन्होंने जानकारी दी कि स्पेशल चाइल्ड हंट के अंतर्गत ऑडिशन में भाग लेने के इच्छुक दिव्यांग बच्चों अथवा उनके अभिभावकों से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। इच्छुक प्रतिभागी अपने आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कार्यालय,

मंडी में सीधे जमा कर सकते हैं अथवा ई-मेल dpomandi.wcd@gmail.com के माध्यम से भी भेज सकते हैं। उन्होंने पात्र प्रतिभागियों से आग्रह किया कि निर्धारित तिथि से पूर्व अपने आवेदन प्रस्तुत कर ऑडिशन प्रक्रिया में भाग लेना सुनिश्चित करें।
राजस्व मंत्री ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में एचपीपीसीएल के कार्यों की समीक्षा की
उन्होंने बताया कि स्पेशल चाइल्ड हंट के माध्यम से चयनित दिव्यांग बच्चों को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। यह पहल दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा की सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया में भाग लेने वाले प्रतिभागियों अथवा उनके अभिभावकों को ठहरने, खान-पान एवं यात्रा से संबंधित व्यय स्वयं वहन करना होगा







