Home क्राइम स्पेशल सेल शिमला ने 6.4 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित एक युवक को...

स्पेशल सेल शिमला ने 6.4 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित एक युवक को किया गिरफ्तार

2
0

भूपेंद्र ठाकुर,

14 जुलाई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला ने 6.4 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 08.07.2026 को शोघी बैरियर पर वाहनों की चेकिंग के दौरान स्पेशल सेल शिमला की पुलिस टीम ने चंडीगढ़-शिमला-थानाधार रूट की एक HRTC बस की तलाशी ली। चेकिंग के दौरान एक यात्री के बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 6.4 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुई। बरामदगी के उपरांत आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसका पुलिस रिमांड दिनांक 13-07-26 तक प्राप्त किया गया।

इस संबंध में पुलिस थाना बालुगंज में अभियोग संख्या 136/2026, दिनांक 08.07.2026, अधीन धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुज राजटा पुत्र सुरेन्द्र राजटा, निवासी कुमारसेन, जिला शिमला (हि.प्र.), आयु 19 वर्ष के रूप में हुई है।मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here