Home क्राइम शिकार के दौरान बंदूक से अचानक गोली चलने से युवक की मौत,...

शिकार के दौरान बंदूक से अचानक गोली चलने से युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

4
0

भावना ठाकुर,

1 मई/अर्की (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला पुलिस सोलन के थाना अर्की में दर्ज एक मामले में शिकार के दौरान बंदूक से अचानक गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस थाना अर्की में दिनांक 30 अप्रैल 2026 को अभियोग संख्या 42/2026, धारा 105 BNS एवं शस्त्र अधिनियम की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज किया गया। यह मामला शिकायतकर्ता राहुल, निवासी गाँव जमरोटी, अर्की की रिपोर्ट पर आधारित है।

शिकायत के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को राहुल को कमलजीत के मोबाइल फोन पर सूचना मिली कि उसके पिताxj लक्ष्मीकांत को जंगल में चोट लग गई है। राहुल तुरंत अपने परिचित भगत राम के साथ मौके पर पहुंचा। वहां राम लाल व रणजीत सिंह मौजूद थे।

घायल अवस्था में लक्ष्मीकांत जमीन पर पड़े थे। उनके शरीर के पीछे बाईं ओर कुल्हे के पास गोली लगने से गंभीर रक्तस्राव हो रहा था। राहुल ने तुरंत अपने पिता को चारपाई पर ले जाकर अर्की अस्पताल पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में पता चला कि मृतक (लक्ष्मीकांत) एवं आरोपी रणजीत सिंह जंगल में शिकार के लिए गए थे। प्रारंभिक अन्वेषण के अनुसार, रणजीत सिंह (आयु 62 वर्ष) का पैर फिसल गया, जिससे उनकी उठी हुई बंदूक से अचानक गोली चल गई। यह गोली मृतक लक्ष्मीकांत को लगी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने आरोपी रणजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय दिला राम, निवासी गाँव जमरोटी, डाकघर भूमती, तहसील अर्की, जिला सोलन को 30 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया। उसे आज दिनांक 01 मई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण एसएफएसएल (विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम से करवाया तथा भौतिक साक्ष्य एकत्र किए। मृतक का पोस्टमॉर्टम आईजीएमसी शिमला में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जिला पुलिस सोलन के अनुसार, आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

7

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here