Home डेली न्यूज़ श्रीराधाकृष्णन पुस्तकालय का गौरव: दो छात्रों का SBI जूनियर असोसिएट पद के...

श्रीराधाकृष्णन पुस्तकालय का गौरव: दो छात्रों का SBI जूनियर असोसिएट पद के लिए चयन

6
0

भावना ठाकुर,

02 मई/सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

श्रीराधाकृष्णन पुस्तकालय सोलन के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। पुस्तकालय के दो प्रतिभाशाली छात्रों का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में जूनियर असोसिएट पद हेतु चयन हुआ है।

पुस्तकालय प्रबंधन के अनुसार, विवेक शर्मा और तीशांत शर्मा ने SBI की कठिन परीक्षा को सफलतापूर्वक पार कर यह उपलब्धि हासिल की है। दोनों छात्रों को अब SBI जूनियर असोसिएट के पद पर नियुक्त किया गया है।पुस्तकालय के संचालकों ने बताया कि यहाँ समय-समय पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। इन दोनों सफल छात्रों ने भी पुस्तकालय के संसाधनों का लाभ उठाते हुए कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता अर्जित की है।

पुस्तकालय परिवार ने विवेक शर्मा और तीशांत शर्मा को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं तथा अन्य छात्रों को भी इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here