Home डेली न्यूज़ सोलन शहर में पहली बार सफलतापूर्वक आर्थ्रोस्कोपिक ACL रिकंस्ट्रक्शन एवं मेनिस्कस रिपेयर...

सोलन शहर में पहली बार सफलतापूर्वक आर्थ्रोस्कोपिक ACL रिकंस्ट्रक्शन एवं मेनिस्कस रिपेयर सर्जरी सम्पन्न

105
0
meniscus repair surgery
श्री बालमुकुंद एपेक्स अस्पताल, सोलन में शहर की पहली आर्थ्रोस्कोपिक एसीएल रिकंस्ट्रक्शन (घुटने के लिगामेंट की पुनर्निर्माण सर्जरी) एवं मेनिस्कस रिपेयर सर्जरी का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

हिमाचल समय, सोलन, 21 जुलाई।

श्री बालमुकुंद एपेक्स अस्पताल, सोलन में शहर की पहली आर्थ्रोस्कोपिक एसीएल रिकंस्ट्रक्शन (घुटने के लिगामेंट की पुनर्निर्माण सर्जरी) एवं मेनिस्कस रिपेयर सर्जरी का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic
bharat mata ad

डॉ. नरेश कुमार कौंडल की अगुवाई में हिमाचल की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को एक बैनर तले लाने की ऐतिहासिक पहल

यह जटिल व आधुनिक सर्जरी सोलन के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. ईशान खन्ना (MBBS, MS – Orthopaedics) द्वारा की गई।

इस सर्जरी के तहत एक महिला मरीज के फटे एसीएल लिगामेंट और क्षतिग्रस्त मेनिस्कस का आर्थ्रोस्कोपिक तकनीक से उपचार किया गया,

जो एक न्यूनतम चीरा (मिनिमली इनवेसिव) प्रक्रिया है। इस तकनीक से मरीज को जल्दी आराम और कम समय में पुनः सामान्य जीवन में लौटने में मदद मिलती है।

डॉ. ईशान खन्ना ने बताया कि इस सर्जरी में उन्नत उपकरणों एवं नवीनतम तकनीक का उपयोग किया गया। यह उपलब्धि न केवल अस्पताल के लिए बल्कि सोलन शहर के लिए भी एक महत्वपूर्ण चिकित्सा उपलब्धि है।

प्रोफ़ेसर अतुल खोसला को शिक्षा के क्षेत्र में दुनिया की शीर्ष 200 आवाज़ों में शामिल किया गया

श्री बालमुकुंद एपेक्स अस्पताल निरंतर उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में अग्रसर है और आने वाले समय में और भी अत्याधुनिक सर्जरी एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here