Home क्राइम शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन : ठियोग में 7 ग्राम हेरोइन के...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन : ठियोग में 7 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

13 अगस्त / ठियोग (शिमला)।

Jeevan Ayurveda Clinic

नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शिमला पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस थाना ठियोग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाईपास रोड स्थित चोलामंडलम कार्यालय के पास एक संदिग्ध वाहन की तलाशी ली। इस दौरान वाहन के डैशबोर्ड से 7 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर मौजूद मनीष कश्यप (पुत्र मोहन लाल कश्यप, निवासी ठियोग) को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पूरी की गई, ताकि कानूनी प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

आरोपी को जल्द ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और इस गिरोह के अन्य संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है। शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here