Home राजनीतिक प्रो. चन्द्र कुमार ने भागीदारी न्याय सम्मेलन को संबोधित किया

प्रो. चन्द्र कुमार ने भागीदारी न्याय सम्मेलन को संबोधित किया

23
0
ProfChandraKumar
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी ने आज भागीदारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और अन्य शीर्ष नेताओं ने भाग लिया।

हिमाचल समय, शिमला, 26 जुलाई।

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी ने आज भागीदारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और अन्य शीर्ष नेताओं ने भाग लिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

प्राकृतिक आपदा में अपनों को खो चुके करसोग के पांच बच्चों का भविष्य सुरक्षित करेगी इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना


सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने किया। उनके साथ प्रदेश ओबीसी अध्यक्ष कर्नल सरूप कोहली, मुख्य सलाहकार डॉ. आर.सी.कौंडल, महेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष एम.एल. कौंडल, पवन कौंडल, राजेन्द्र चौधरी,

dcp ad

हंसराज, अशोक कौंडल, गुरचरण सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर लाल, राकेश चौधरी, अशोक कुमार सहित 50 से अधिक लोगों ने भाग लिया।  

प्रो. चन्द्र कुमार ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओबीसी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने और राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने डॉ. भीम राम अम्बेडकर के जीवन मूल्यों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

CM विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा की बात करते हैं, जमीनी हकीकत नहीं देखते : जयराम ठाकुर


प्रो. चन्द्र कुमार ने प्रदेश कांगेस द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग और क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित कर रही है

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

bhushan ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here