Home क्राइम रोहड़ू अदालत परिसर व एसडीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी,...

रोहड़ू अदालत परिसर व एसडीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, भराड़ी रोड से मिला पोस्टर, पुलिस हरकत में

5
0

भूपेंद्र ठाकुर,

06 मई /शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला जिला पुलिस को आज भराड़ी रोड के पास एक अज्ञात पोस्टर मिला, जिसमें रोहड़ू स्थित अदालत परिसर और एसडीएम कार्यालय में बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

रोहड़ू के अदालत परिसर व एसडीएम कार्यालय को तुरंत खाली करा लिया गया। सभी वाहनों को हटाया जा चुका है और परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल परिसर की गहन जांच चल रही है, हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

इस संबंध में थाना सदर में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, शांति बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण रखे हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here