Home क्राइम सोलन में SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, पंजाब रोडवेज की बस से...

सोलन में SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, पंजाब रोडवेज की बस से 11 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

5
0

भावना ठाकुर,

06 मई/सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला पुलिस की एसआईयू (विशेष जांच इकाई) टीम गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के लिए सोलन शहर में मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए शमलेच में नाकाबंदी करके एक पंजाब रोडवेज की बस में सवार युवक से 11.07 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

आरोपी की पहचान लोकराज पुत्र रोशन लाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी गाँव पोशना, तहसील निरमण्ड, जिला कुल्लू (हि.प्र.) के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना सदर सोलन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

आरोपी को 26 अप्रैल, 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से 4 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त हुआ। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। मामले का अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here