– मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदर्शन, इंदिरा गांधी खेल परिसर से राम मंदिर तक नारेबाजी
– राम मंदिर में किया हवन, हनुमान मंदिर में पढ़ा चालीसा
भूपेंद्र ठाकुर,
07 जुलाई / शिमला।
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में आज प्रदेश कांग्रेस ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी खेल परिसर से राम बाजार राम मंदिर तक प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जय श्रीराम के नारों से पूरा शिमला गूंज उठा।
इसके बाद मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों ने राम मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर का राजनीतिकरण किया है। करोड़ों लोगों ने राम मंदिर के निर्माण के लिए अपनी श्रद्धानुसार दान दिया। उन्होंने कहा कि हम हिन्दू हैं तथा हमारी भगवान राम में अथाह आस्था है। जब मंदिर का निर्माण हो रहा था, तब उनके पास भी मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्रित करने के लिए राम भक्त आए थे तथा मैंने अपनी श्रद्वानुसार इसके लिए चंदा दान किया। उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हो








