Home ट्रेंडिंग हरि ओम गौशाला, कोटला-बड़ोग में गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हरि ओम गौशाला, कोटला-बड़ोग में गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश

12
0

– साई इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया गौशाला भ्रमण एवं वृक्षारोपण

भावना ठाकुर,

13 अगस्त / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

साई इंटरनेशनल स्कूल के ईको क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस गतिविधि में कक्षा छठी, आठवीं एवं नौवीं के विद्यार्थियों ने अपनी शिक्षिकाओं के साथ हरि ओम गौशाला, कोटला-बड़ोग का शैक्षणिक एवं सामाजिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गौसेवा के साथ-साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विद्यार्थी अपने घरों से गायों के लिए रोटियाँ, गुड़ एवं अन्य खाद्य सामग्री भी साथ लेकर आए और गौसेवा में अपना योगदान दिया। बच्चों ने गौशाला में समय बिताकर पशुओं के प्रति प्रेम, करुणा एवं सेवा भावना को समझा।

इस अवसर पर लायंस क्लब सोलन वैली के सदस्य भी उपस्थित रहे। साई इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन एवं लायंस क्लब सोलन वैली के अध्यक्ष श्री रामिंदर बावा ने अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीरा गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता, गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए सेवा, संस्कार और प्रकृति संरक्षण से जुड़ा एक प्रेरणादायक एवं यादगार अनुभव रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here