भूपेंद्र ठाकुर,
17 अगस्त / शिमला।
बालुगंज पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत अभियोग संख्या 168/2026 दर्ज किया गया है। स्पेशल सैल शिमला को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि गोपाल सिंह कटवाल (पुत्र रमेश चन्द, उम्र 33 वर्ष, मूल निवासी मंडी, वर्तमान निवासी टुटीकंडी, शिमला) तारा देवी रैन सैल्टर के पास काले रंग के पीठू बैग में हेरोइन/चिट्टा लेकर सप्लाई करने की फिराक में है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर संदिग्ध की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास मौजूद काले Safari बैग की गुप्त चैन से 30 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और उसे आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।






