Home ट्रेंडिंग जनगणना क्विज प्रतियोगिता’ के विजेताओं को किया पुरस्कृत

जनगणना क्विज प्रतियोगिता’ के विजेताओं को किया पुरस्कृत

78
0

भूपेंद्र ठाकुर,

16 अगस्त / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

जनगणना कार्य निदेशालय हिमाचल प्रदेश द्वारा राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छोटा शिमला में 14 अगस्त को आयोजित ‘जनगणना क्विज प्रतियोगिता’ के मेधावी विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निदेशक जनगणना कार्य हिमाचल प्रदेश दीप शिखा शर्मा ने यहां पुरस्कृत किया।


इस अवसर पर उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए दीप शिखा शर्मा ने जनगणना के राष्ट्रीय महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्वतंत्रता देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और अस्मिता का प्रतीक है, उसी प्रकार ‘जनगणना’ राष्ट्र निर्माण, सटीक नीति-निर्धारण और समग्र विकास का सबसे सशक्त आधार है। एक जागरूक और सशक्त लोकतंत्र की पहचान यही है कि हर नागरिक देश की विकास योजनाओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने आह्वान किया कि आजादी के इस महापर्व पर हम सभी जनगणना के इस राष्ट्रीय महा अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि हिमाच्छादित क्षेत्रों के निवासियों के लिए 17 से 31 अगस्त, 2026 तक ‘स्व-गणना’ का विशेष विकल्प उपलब्ध रहेगा।
समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या विद्या बांश्टू ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र देश के महत्वपूर्ण अभियानों से सीधे जुड़ते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को इस राष्ट्रीय कार्य में अपने परिवार व समाज को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here