Home क्राइम नशा तस्करी के खिलाफ सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सप्ताह में...

नशा तस्करी के खिलाफ सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सप्ताह में 10 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

51
0

हिमाचल समय न्यूज़,

13 अप्रैल/सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला सोलन पुलिस ने नशे के खात्मे के लिए चलाई जा रही ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ के तहत पिछले एक सप्ताह में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तस्करों के पास से 38.63 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 3.25 ग्राम मेथामफेटामाइन (Methamphetamine) बरामद किया है। इस दौरान कुल 6 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों के रहने वाले आरोपी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक सोलन के अनुसार, नशा तस्करी की सप्लाई और डिमांड, दोनों स्तरों पर कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

मामलों का विवरण:

  1. धर्मपुर (08 अप्रैल):
    SIU टीम ने गुप्त सूचना पर रामपुर (शिमला) निवासी 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 6.65 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। थाना धर्मपुर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
  2. परवाणू (08/09 अप्रैल रात्रि):
    SIU टीम ने आल्टो कार में सवार शिमला के जुब्बल, हाटकोटी व सैंज निवासी तीन युवकों (आयु 26, 29, 29) को गिरफ्तार कर उनके पास से 9.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया। थाना परवाणू में मामला दर्ज, कार जब्त। तीनों को रिमांड पर लिया गया है।
  3. परवाणू (09/10 अप्रैल रात्रि):
    गश्त के दौरान रैन शेल्टर के पास शिमला के रामपुर निवासी 21 वर्षीय युवक के कब्जे से 7.18 ग्राम चिट्टा मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया।
  4. परवाणू (11/12 अप्रैल मध्यरात्रि):
    SIU टीम ने नाकाबंदी के दौरान हरियाणा के नारायणगढ़ निवासी दो व्यक्तियों (आयु 42, 38) को ब्रेजा कार में सवार पकड़ा। ये परवाणू के एक होटल में चल रही पार्टी में चिट्टा सप्लाई करने जा रहे थे। इनके पास से 11.45 ग्राम हेरोइन और 3.56 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद हुई। दोनों गिरफ्तार, कार जब्त।
  5. दाड़लाघाट (09/10 अप्रैल रात्रि):
    थाना दाड़लाघाट की टीम ने अंबुजा कोल यार्ड में ट्राला ट्रक में बैठे चालक व परिचालक (बिलासपुर निवासी, आयु 37 व 30) को गिरफ्तार किया। उनके पास से 1.26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। ट्रक जब्त, आरोपियों को BNSS की धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर पाबंद किया गया।
  6. दाड़लाघाट (11/12 अप्रैल रात्रि):
    SIU टीम ने गाँव सुरईला के पास दाड़लाघाट निवासी 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी को BNSS की धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर पाबंद किया गया है।

पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और मामलों में आगे की अन्वेषण जारी है। सोलन पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here