Home राजनीतिक नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं स्नेहपूर्ण संदेशों के लिए प्रदेशवासियों का आभार...

नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं स्नेहपूर्ण संदेशों के लिए प्रदेशवासियों का आभार : जयराम ठाकुर

82
0
Naye Saal 2026 Shubhkamnayein
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नव वर्ष 2026 के अवसर पर प्रदेशवासियों को सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोक भवन जाकर राज्यपाल को भी नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

हिमाचल समय, शिमला, 01 जनवरी।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नव वर्ष के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के सुखद स्वस्थ एवं समृद्धि के लिए शुभकामनाएं दी। नव वर्ष के अवसर पर शुभकामनाएं देने के लिए सभी प्रदेशवासियों का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि नव वर्ष के अवसर पर प्रदेश के कोने-कोने से प्राप्त अपार स्नेह,

Jeevan Ayurveda Clinic

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत डॉटर एम्पावरमेंट इनिशिएटिव पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन

शुभकामनाओं और आत्मीय संदेशों ने मेरे मन को गहराई से भावुक और अभिभूत किया है। भारी संख्या में आप सभी ने जिस अपनत्व, विश्वास और प्रेम के साथ नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं, उसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से आप सभी प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने कहा कि आपका यह स्नेह और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। नव वर्ष के ये शुभकामना संदेश केवल शब्द नहीं, बल्कि प्रदेश की एकजुटता, सकारात्मक सोच और उज्ज्वल भविष्य की सामूहिक कामना का प्रतीक हैं।

नौणी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों ने एच,पी.ए.एस. परीक्षा में किया बेहतरीन प्रदर्शन

जयराम ठाकुर ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव वर्ष 2026 आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। नेता प्रतिपक्ष लोक भवन जाकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को भी नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

CONGRESS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here