Home राजनीतिक मुख्यमंत्री ने की हि.प्र. अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च

मुख्यमंत्री ने की हि.प्र. अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च

39
0
SC Commission Himachal
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की। इस वेबसाइट के माध्यम से अनुसूचित जाति समुदाय को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और आयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी।

हिमाचल समय, शिमला, 02 जनवरी।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की। उन्होंने कहा कि आयोग की इस https://hpscforsc.com  वेबसाइट के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत डॉटर एम्पावरमेंट इनिशिएटिव पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन

CONGRESS


उन्होंने कहा कि प्रदेश का संतुलित और समग्र विकास तभी संभव हो सकता है जब सभी समुदायों का संतुलित विकास हो। यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा संवेदनशील वर्गों के कल्याण के लिए योजनाओं और नीतियों को सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है।

आयोग अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए संचालित की जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारने और इन वर्गों के प्रति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट  के माध्यम से लोगों को आयोग से संबधित महत्त्वपूर्ण जानकारियां एक क्लिक पर मिलेगी।
इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, विजय डोगरा और आयोग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

him ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here