Home ट्रेंडिंग आपदा में अवसर ढूँढ़ने वाले आज कॉंग्रेस को ना पढ़ाये विकास का...

आपदा में अवसर ढूँढ़ने वाले आज कॉंग्रेस को ना पढ़ाये विकास का पाठ :- अमित ठाकुर

4
0

भावना ठाकुर,

18 नवंबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

सोलन भाजपा के द्वारा किए धरने पर ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते भाजपा पर पलटवार किया है कि जिन लोगों ने करोना जैसी भयानक आपदा में भी अवसर ढूँढने का काम किया वो लोग आज प्रदेश के सबसे ईमानदार स्वास्थ मंत्री धनीराम शांडील जी पर उंगली ना उठाए तो अच्छा होगा प्रदेश की जनता जानती है कि सोलन कर्नल धनीराम शांडील जी के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास हुआ है जिसमें सोलन कथेड में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय अस्पताल हो या कंडाघाट में 50 बिस्तरों का अस्पताल ये शांडील जी दूरदर्शी सोच का नतीजा है।


राजेश कश्यप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित ठाकुर ने कहा कि जयराम सरकार के समय ये सारे विकास कार्य रुकवा दिए गए थे डॉ कश्यप इसी विभाग से सेवानिवृत्त होने के बावजूद इन कार्यो को भाजपा सरकार में करवाने मे सफल नहीं रहे और भाजपा के लोग इन विकासकार्यो को रुकवाने के लिए हाई कोर्ट तक पहुचे थे लेकिन आज पुनः इन कार्यो को होता देख ये सोलन के लोकप्रिय और ईमानदार नेता धनीराम शांडील पर उंगली उठाने का जो कार्य कर रहे हैं वे इसमे सफल होने वाले नहीं हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here