Home राजनीतिक हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बैठक आयोजित

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बैठक आयोजित

84
0
Himachal Khadi Gramodyog Board
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की 246वीं बैठक की अध्यक्षता की तथा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। बैठक में रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

हिमाचल समय, शिमला, 17 दिसम्बर ।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज यहां हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की 246वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान बोर्ड से संबंधित विभिन्न विभागीय एवं नीतिगत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

मुख्यमंत्री ने घुमारवीं विस में समर्पित कीं 69 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं

बैठक के दौरान उद्योग मंत्री ने खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, रोज़गार सृजन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने पर विशेष बल दिया।
उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह वेबसाइट विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों, गतिविधियों

एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक सरल एवं पारदर्शी तरीके से पहंुचाने में सहायक सिद्ध होगी। विभागीय वेबसाइट  http://hpkhadi.in     के माध्यम से लाभार्थियों, उद्यमियों तथा आम नागरिकों को विभाग से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध हो सकेंगी।

NSIC मंडी से 15 को मिली वर्धमान कम्पनी में नौकरी
अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आर.डी. नजीम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी खादी एवं ग्रामोद्योग जितेंद्र कुमार, उप-सचिव (वित्त) भुवनेश शर्मा, संयुक्त निदेशक उद्योग रमेश वर्मा, राज्य नोडल अधिकारी-सह ज़िला अधिकारी (डी.ओ.) संजीव जस्टा इस अवसर पर उपस्थित थे।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here