हिमाचल समय न्यूज़,
14 सितंबर / मंडी।
सहायक अधिशासी अभियंता विद्युत उप-मंडल – 1 ई. नरेश ठाकुर ने सूचित किया है कि 11 के.वी. जेल रोड फीडर तथा 11 के.वी. मंगवाई फीडर की आवश्यक रखरखाव एवं अनुरक्षण का कार्य दिनांक 15 सितंबर, 2026 को किया जाना प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि इस कार्य के दृष्टिगत इन फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों, अप्पर व लोअर सन्यारड़, थनेहड़ा मोहल्ला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, टारना हिल के कुछ क्षेत्र, टारना रोड, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), सुहड़ा मोहल्ला, रवि नगर, नर्सिंग हॉस्टल, एस. वी. एम. स्कूल, हॉस्पिटल रोड, पैलेस कॉलोनी (पुराने आर्मी कैंटीन के समीप के कुछ क्षेत्र), नगर निगम कार्यालय, महाजन बाजार व इसके आस-पास के कुछ क्षेत्रों में दिनांक 15 सितंबर, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यदि उक्त दिन मौसम प्रतिकूल रहा (जैसे बारिश इत्यादि) तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि इस अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के लिए सहयोग प्रदान करें। कार्य को निर्धारित अवधि में शीघ्र पूर्ण करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे तथा कार्य पूर्ण होने के उपरांत विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।








