– पूर्व सैनिक, खेल, देव समाज, फार्मासिस्ट, बुनकर एवं परिवहन प्रकोष्ठों को मिला नया नेतृत्व
भूपेंद्र ठाकुर,
27 जुलाई / शिमला।
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों एवं सह-संयोजकों की नियुक्तियों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को संगठन एवं सरकार तक पहुंचाने तथा भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

डॉ. बिंदल ने पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक लेफ्टिनेंट कमांडर अभिषेक पटियाल को नियुक्त किया है। वहीं ब्रिगेडियर आर.के. शर्मा, कर्नल एम.एस. कटोच, कमांडर विजय जम्वाल, सूबेदार कमलेश कुमार, सूबेदार भगत सिंह वहलवाल तथा सूबेदार विजय भट्ट को सह-संयोजक बनाया गया है।
खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक कुलदीप राणा को नियुक्त किया गया है, जबकि मोहित सूद, आशीष ठाकुर, राकेश चौहान एवं राजिंदर सिंह ठाकुर उर्फ़ डिंपल को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देव समाज प्रकोष्ठ का संयोजक प्रेम पंडित को बनाया गया है। इसके साथ अभिषेक पाठा, बलदेव रांटा, महंत बालयोगी स्वतंत्र महाराज, जयगोपाल, इंद्रपुर जमदग्नि ऋषि, सुशील कालिया तथा आशुतोष शर्मा को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बस्ती राम शर्मा तथा सह-संयोजक राकेश चंदेल को नियुक्त किया गया है। वहीं बुनकर प्रकोष्ठ का संयोजक शिवचरण चौहान और सह-संयोजक लता कटोच को बनाया गया है।
इसी प्रकार परिवहन प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक मनोज राणा को नियुक्त किया गया है, जबकि पंकज अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार, राजा ठाकुर तथा संतोष शुक्ला को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की विचारधारा, नीतियों एवं कार्यक्रमों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के साथ-साथ पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक प्रकोष्ठ समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी के जनाधार को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान देंगे।








