भूपेंद्र ठाकुर,
27 जुलाई / शिमला।
शिमला के चक्कर बाइफरकेशन के समीप मलवा (मिट्टी/पत्थर) आने के कारण बंद हुआ सड़क मार्ग अब यातायात के लिए पूर्णतः खोल दिया गया है।

यातायात पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही तथा PWD विभाग द्वारा मार्ग से मलवा हटाए जाने के तुरंत बाद सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। वर्तमान में इस मार्ग पर यातायात सामान्य एवं सुचारु रूप से चल रहा है।
यातायात पुलिस का वाहन चालकों से अनुरोध:
· निर्धारित गति सीमा का पालन करें
· सावधानीपूर्वक एवं जिम्मेदारी से वाहन चलाएँ
· यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें
· किसी भी असुविधा के लिए यातायात पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क करें








