Home कल्चर शिमला के पीटरहॉफ में फिल्म ‘अवरुधम’ के तीसरे गाने ‘ऐसा न हो’...

शिमला के पीटरहॉफ में फिल्म ‘अवरुधम’ के तीसरे गाने ‘ऐसा न हो’ का लॉन्च

5
0

भूपेंद्र ठाकुर,

16 अक्टूबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

देवभूमि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित ऐतिहासिक पीटरहॉफ में हिंदी फीचर फिल्म ‘अवरुधम’ (Avarudham) के तीसरे गाने ‘ऐसा न हो’ का लॉन्च समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर फिल्म की टीम, कलाकारों की उपस्थिति रही।

वाईकला पिक्चर्स (YKLA Pictures)के बैनर तले निर्मित ‘अवरुधम’ एक फैंटेसी और डार्क साइकोलॉजिकल ड्रामा है, जो एक काल्पनिक लोककथा पर आधारित है। हिमाचल प्रदेश के रहस्यमयी पहाड़ों और जंगलों की पृष्ठभूमि में बनी यह फिल्म लोककथाओं, रहस्य और मानवीय मन की जटिलताओं को एक अलग सिनेमाई अंदाज़ में प्रस्तुत करती है।
फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश की दुर्गम पहाड़ियों में लगभग माइनस 15 से माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान में की गई। कठिन परिस्थितियों के बावजूद कलाकारों और तकनीकी टीम ने समर्पण के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी की।
फिल्म के पहले दो गाने ‘कितना तुझे महसूस करूँ’ और ‘किस्से कहानियों सा’ को दर्शकों का प्यार मिला है। इसी क्रम में फिल्म का तीसरा गाना ‘ऐसा न हो’ लॉन्च किया गया। इस गीत को गायिका शालिनी प्रतीक सिन्हा ने अपनी आवाज़ दी है। गाने के लॉन्च समारोह में शालिनी प्रतीक सिन्हा ने उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों और अतिथियों के सामने गीत की कुछ पंक्तियाँ गाकर लाइव प्रस्तुति भी दी। यह गाना पैनोरमा म्यूज़िक (Panorama Music) के आधिकारिक यू-टियूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है।
फिल्म में अक्षय शर्मा, दामिनी भारद्वाज और विक्रम जोशी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इनके साथ हेमंत अत्री, रोहित ठाकुर और रिया भारद्वाज भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएँगे। फिल्म के निर्देशन एवं लेखन आर्यन ने किया है। फिल्म के निर्माता भूपेंद्र सिंह और सह-निर्माता सोमेश कुमार हैं। कार्यक्रम के दौरान फिल्म की टीम ने शूटिंग के अनुभवों और अपने किरदारों से जुड़ी बातें सांझा कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here