Home ट्रेंडिंग भाजपा सोलन शहरी मंडल की मासिक बैठक आयोजित

भाजपा सोलन शहरी मंडल की मासिक बैठक आयोजित

4
0

– आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय, “वादा बनाम हकीकत दिवस” आयोजित करने का निर्णय

भावना ठाकुर,

07 अक्टूबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल की मासिक बैठक देर शाम 6:00 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने की। बैठक में सोलन जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, सोलन जिला प्रभारी राजपाल सिंह तथा शिमला संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक अक्षय भरमौरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में मंडल द्वारा पूर्व में आयोजित विभिन्न संगठनात्मक एवं जनसेवा कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, तैयारियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कैप्टन सुमित मच्छर व पूरी टीम के साहस को नमन

बैठक में भारतीय पायलट कैप्टन सुमित मच्छर एवं उनकी पूरी टीम के साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें नमन किया गया। मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि संकट की घड़ी में जिस प्रकार उन्होंने धैर्य, जिम्मेदारी और सूझबूझ का परिचय दिया, वह सभी के लिए प्रेरणादायक है। भाजपा सोलन शहरी मंडल ने उनके साहस का तालियों के साथ अभिनंदन किया और कहा कि ऐसे साहसी भारतीयों पर पूरे देश को गर्व है।

नकारात्मक प्रचार का जवाब तथ्यों और सकारात्मक संवाद से

मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज के समय में राजनीतिक एवं सामाजिक विमर्श में नकारात्मक और भ्रामक प्रचार का जवाब तथ्यों के आधार पर देना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा—

“नकारात्मक प्रचार का जवाब सत्य, तथ्यों और सकारात्मक जनसंवाद से दें।”

उन्होंने कहा कि भाजपा सोलन शहरी मंडल जनता से जुड़े विषयों को तथ्यों के साथ उठाएगा। इसी क्रम में कांग्रेस सरकार के चुनावी वादों और उनके धरातल पर क्रियान्वयन की स्थिति को जनता के समक्ष रखने के लिए “वादा बनाम हकीकत दिवस” आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के माध्यम से संबंधित वादों और उपलब्ध तथ्यों को जनता के सामने रखा जाएगा।

7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा

बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 अक्टूबर 2026 को “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत मशाल/सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विधानसभा स्तर पर आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

डॉ. राजीव सैजल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए “विकसित भारत संकल्प सभा” एवं “सेवा ज्योति यात्रा” की तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वहीं सोलन जिला प्रभारी राजपाल सिंह ने संगठन में अनुशासन, समर्पण और पूरे जोश के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए कहा कि मजबूत संगठन के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।

मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र ठाकुर एवं संजय मलिक, मंडल उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सुषमा कंसल, लाविका, रेनू कलसी, जगदीश गर्ग, बादल, नाहर, डॉ. राजेश कश्यप, तरसेम भारती, भरत साहनी, वार्ड पार्षद रेखा साहनी, प्रियंका अग्रवाल, नेहा ठाकुर, संजीव मोहन, अभिषेक ठाकुर, प्रिया कपूर, जय कपूर, सविता भल्ला, रीना नारंग, विशाखा, सरिता ठाकुर, अंजू नेगी, शिशुपाल, अमरदीप, राकेश शर्मा, नर्मदा ठाकुर, बाबूराम, दिनेश कुमार, चेतराम, प्रेमी चौहान, अजय शर्मा, सोनम नेगी, सुलोत्रा, रीता, रेनू वाला, गीता शर्मा, संजय महाजन, राजेंद्र कुमार, अशोक ठाकुर चौहान, विक्रम भट्टू, अरविंद शर्मा, अनुपम, अभिषेक गुप्ता, राघव, सागर, प्रज्वल, अमन, शुभम ठाकुर एवं चंद्रकला सूद सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here