Home क्राइम शिमला पुलिस को बड़ी सफलता: चिट्टा तस्करी के मुख्य सप्लायर को हरियाणा...

शिमला पुलिस को बड़ी सफलता: चिट्टा तस्करी के मुख्य सप्लायर को हरियाणा से किया गिरफ्तार

35
0

भूपेंद्र ठाकुर/शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना ठियोग ने बैकवर्ड लिंक का पता लगाकर चिट्टा/हेरोइन की खेप के मुख्य सप्लायर को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि इसी माह 8 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने बाईपास ठियोग के पास नाका चेकिंग के दौरान चार आरोपियों को करीब 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में थाना ठियोग में एनडी&पीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी ठियोग तहसील के निवासी थे, जिनमें अमन वर्मा (37 वर्ष), संजीव कुमार (35 वर्ष), रोहित कुमार (33 वर्ष) और निखिल (33 वर्ष) शामिल हैं।

बैकवर्ड लिंक का पता लगाकर मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
मामले की जांच के दौरान आरोपियों से की गई पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला के स्रोत तक पहुंचने में सफलता हासिल की। जांच में पता चला कि यह खेप पंजाब से आई थी।

इसी सुराग पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज दिनांक 23 मार्च 2026 को इस खेप के मुख्य सप्लायर, सन्नी राठौर पुत्र काला सिंह (उम्र 48 वर्ष) को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पंजाब के जिला फाजिल्का के अबोहर का मूल निवासी है। उसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

नशे के खिलाफ जंग में सराहनीय प्रदर्शन
शिमला पुलिस द्वारा एनडी&पीएस मामलों में सिर्फ बरामदगी तक सीमित न रहकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने पर जोर दिया जा रहा है। इस रणनीति के तहत बैकवर्ड लिंकज (आपूर्ति श्रृंखला के स्रोत) पर की गई कार्रवाई के आंकड़े इस दिशा में पुलिस की सतत और प्रभावी कार्यशैली को दर्शाते हैं। वर्ष 2025 में बैकवर्ड लिंकज के तहत कुल 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, जबकि वर्ष 2026 में पिछले डेढ़ महीने के भीतर ही इस दिशा में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह दस गुना वृद्धि पुलिस की लक्ष्य-केंद्रित जांच और पेशेवर दृष्टिकोण का परिणाम है।

शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी यह अभियान इसी तरह सख्ती से जारी रखा जाएगा। पुलिस का उद्देश्य समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की जड़ों पर लगातार प्रहार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here