Home क्राइम ननखड़ी पुलिस ने निष्पादित किया NBW, भगोड़ा आरोपी मीना राम गिरफ्तार

ननखड़ी पुलिस ने निष्पादित किया NBW, भगोड़ा आरोपी मीना राम गिरफ्तार

14
0

भूपेंद्र ठाकुर,

28 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

अभियोग PNB नीरथ बनाम मीना राम में माननीय न्यायालय द्वारा जारी Convict NBW No. 1858/5B के तहत पुलिस थाना ननखड़ी की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी मीना राम पुत्र कर्म चन्द, निवासी तहसील ननखड़ी, जिला शिमला, उम्र 40 वर्ष को दिनांक 27.09.2026 को शोघी-आनंदपुर से गिरफ्तार किया।

उक्त मामले में आरोपी द्वारा PNB नीरथ को ₹2,00,000/- की राशि अदा की जानी थी। पुलिस द्वारा लगातार प्रयासों के फलस्वरूप न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए NBW निष्पादित किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को आज माननीय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, रामपुर बुशहर, जिला शिमला की अदालत में पेश किया जा रहा है। यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के प्रभावी निष्पादन तथा फरार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाने के प्रति शिमला पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here