Home चुनाव डांगरी तथा चेवा ज़िला परिषद वार्ड के लिए 05 उम्मीदवार मैदान मेंचुनाव...

डांगरी तथा चेवा ज़िला परिषद वार्ड के लिए 05 उम्मीदवार मैदान मेंचुनाव चिन्ह आवंटित

3
0

भावना ठाकुर,

16 मई / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

सोलन क्षेत्र के तहत आने वाले ज़िला परिषद वार्ड डांगरी तथा चेवा के लिए कुल 05 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने दी।
डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-6 डांगरी से अनीता, निवासी गांव एवं डाकघर ओच्छघाट ने अपना नामांकन वापिस ले लिया है।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-7 चेवा से आरती, निवासी ढिल्लों, डाकघर सुल्लतानपुर, सोलन ने अपना नामांकन वापिस ले लिया है।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-6 डांगरी से वनिता, निवासी गांव ममलाडा, डाकघर जौणाजी, सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह तथा शीला देवी, निवासी गांव शिल्ली, डाकघर दामकड़ी, सोलन को ‘मेज़ का पंखा’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-7 चेवा से किरण, निवासी डाकघर कुमारहट्टी, चेवा, वार्ड नम्बर-7, सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह, शारदा कश्यप, निवासी ढिल्लों, डाकघर सुल्लतानपुर, सोलन को ‘मेज़ का पंखा’ तथा सुमन लता, निवासी गांव प्राथा कला, पंचायत एवं डाकघर हरिपुर, सोलन को ‘छाता’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here