Home ट्रेंडिंग डॉ. शांडिल 02, 03 व 04 अगस्त को सोलन विधानसभा क्षेत्र के...

डॉ. शांडिल 02, 03 व 04 अगस्त को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

5
0

भावना ठाकुर,

01 अगस्त / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 02, 03 व 04 अगस्त, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
डॉ. शांडिल 02 अगस्त, 2026 को दोपहर 12.15 बजे कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग में वन महोत्सव के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।


स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत जन समस्याएं भी सुनेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 03 अगस्त, 2026 को प्रातः 11.30 बजे विकास खण्ड अधिकारी कण्डाघाट के कार्यालय में विकास खण्ड कण्डाघाट से नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों के साथ संवाद करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री 04 अगस्त, 2026 को सांय 06.00 बजे कोठों स्थित कला केन्द्र में डॉ. यशवंत सिंह परमार जयंती के अवसर पर सिरमौर कल्याण मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here