भावना ठाकुर,
01 अगस्त / सोलन।
भारतीय जनता पार्टी पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ सोलन ज़िला की एक महत्वपूर्ण बैठक ज़िला संयोजक जय चंद शर्मा की अध्यक्षता में ज़िला भाजपा कार्यालय ‘कमलम्’ सोलन में आयोजित की गई।
इस बैठक में प्रदेश सह-संयोजक सुरेंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियाँ भी की गईं, जिसके अंतर्गत सोलन शहरी मण्डल के लिए बलीराम शर्मा को संयोजक तथा धर्मपुर मण्डल के लिए रीता चौहान को मण्डल संयोजिका नियुक्त किया गया।

बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी माह के अंत में सोलन में पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का भव्य ज़िला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से ज़िला संयोजक घनश्याम मैहता, ज़िला सह-संयोजक विनोद कुमार गुप्ता, सुंदर सिंह ठाकुर एवम् सुरेश शर्मा सहित प्रेम चंदेल (संयोजक, सोलन ग्रामीण मण्डल), जयराम शास्त्री (सह-संयोजक, सोलन शहरी मण्डल) तथा रतनेश वार्ष्णेय (भाजपा सोलन शहरी मण्डल सदस्य) के साथ-साथ प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








