भूपेंद्र ठाकुर,
10 सितंबर / शिमला।
पुलिस थाना रामपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामपुर क्षेत्र से लापता हुए एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

दिनांक 05.09.2026 को नाबालिग के रामपुर क्षेत्र से लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके संबंध में पुलिस थाना रामपुर में अभियोग संख्या 93/2026, अधीन धारा 137(2) बीएनएस, दिनांक 07.09.2026 पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा नाबालिग की तलाश के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की गई तथा विभिन्न स्थानों पर लगातार तलाश की गई।
पुलिस टीम के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप नाबालिग बच्चे को गड़कला, जिला सोलन से सकुशल बरामद किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि बच्चा घर से बिना बताए चला गया था।
बरामदगी के उपरांत सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण की गईं तथा बच्चे को सुरक्षित रूप से उसकी माता के सुपुर्द कर दिया गया।








