Home क्राइम शिमला के रिज मैदान पर विदेशी नागरिक का अभद्र व्यवहार वायरल, पुलिस...

शिमला के रिज मैदान पर विदेशी नागरिक का अभद्र व्यवहार वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

19 जून / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विदेशी नागरिक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर लोगों के साथ अभद्रता करते हुए और अशोभनीय इशारे बनाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद से ही प्रदेशभर में आक्रोश व्याप्त है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिमला पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित व्यक्ति की पहचान करने में जुट गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने रंग दिखाया और आरोपी विदेशी नागरिक को हिरासत में ले लिया गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 114 के तहत सार्वजनिक उपद्रव और अशोभनीय व्यवहार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं, शिमला पुलिस ने सभी नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादित और जिम्मेदार व्यवहार बनाए रखें। पुलिस ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की सार्वजनिक शांति एवं व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधि के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वीडियो के अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here