Home मौसम प्रदेश में मौसम ने करवट बदली, मौसम विभाग ने जारी किया यलो...

प्रदेश में मौसम ने करवट बदली, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

5
0

भूपेंद्र ठाकुर,

03 मई/शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

प्रदेश में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। तेज आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू हो गया है, वहीं कुल्लू जिले के आनी में एक दर्दनाक हादसे में चार शिक्षकों की जान चली गई। शनिवार को राजधानी शिमला में दोपहर बाद अचानक मौसम बिगड़ा, तेज तूफान के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान गिर गया और मौसम ठंडा हो गया। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

बारिश का हाल और पूर्वानुमान

बीते 24 घंटों में सराहन में सबसे अधिक 18.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। सांगला, सियोबाग और भाभानगर में भी बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले तीन दिनों (3, 4 और 5 मई) के लिए आंधी-तूफान और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में इसका अधिक असर देखने को मिल सकता है।

तापमान में गिरावट के आसार

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। 6-7 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है, जबकि 8 मई से मौसम साफ होने की संभावना है।

प्रशासन की अपील

मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा न करें, पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहें, तथा बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए खुले स्थानों पर न ठहरें। बदलते मौसम के बीच यह चेतावनी और हादसा सभी के लिए सतर्क रहने का बड़ा संकेत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here