Home राजनीतिक संचार एवं तकनीकी सेवाएं निदेशालय ने हमीरपुर स्थित नए कार्यालय से कार्य...

संचार एवं तकनीकी सेवाएं निदेशालय ने हमीरपुर स्थित नए कार्यालय से कार्य आरंभ किया

5
0
RDG issue Himachal Pradesh
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरडीजी समाप्त किए जाने के मुद्दे पर भाजपा नेताओं को प्रधानमंत्री से मिलने की सलाह दी। वहीं पी. चिदंबरम ने इस मुद्दे को उचित मंच पर उठाने का आश्वासन दिया।

भूपेंद्र ठाकुर,

21 अप्रैल/शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की बजट घोषणा के अनुरूप एवं शिमला शहर में भीड़-भाड़ कम करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए, हिमाचल प्रदेश पुलिस के संचार एवं तकनीकी सेवाएं निदेशालय को शिमला से हमीरपुर स्थानांतरित करने के फैसले के उपरांत निदेशालय ने अब नए परिसर से पूर्ण रूप से कार्य आरम्भ कर दिया है।
राज्य सरकार की महत्त्वपूर्ण तकनीकी और संचार अधोसंरचना को फील्ड इकाइयों के नजदीक स्थापित करने से विभिन्न ज़िलों के बीच परिचालन प्रतिक्रिया, दक्षता और समन्वय में उल्लेखनीय सुधार होगा।
राज्य सरकार की यह दूरदर्शी पहल तेज निर्णय लेने, बेहतर तकनीकी सहायता और फील्ड इकाइयों को अधिक प्रभावी सेवा प्रदान करने में सक्षम बनाएगी। इससे राज्य की कानून व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here