भावना ठाकुर,
02 नवंबर / सोलन।
दिनांक 31-10-2026/01-11-2026 की रात्रि को जिला सोलन पुलिस की SIU की एक टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर MMU सुलतानपुर के गेट के समीप खड़ी एक स्विफ्ट गाड़ी में बैठे चार युवकों के कब्जे से 7.80 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। उक्त चारों आरोपियों की पहचान सन्दीप ठाकुर, निवासी गांव बैर की सेर, डा0 चम्बाघाट, तहसील व जिला सोलन (हि0प्र0), उम्र 43 वर्ष; कुनाल कुमार, निवासी गांव कठार, डा0 चम्बाघाट, तहसील व जिला सोलन (हि0प्र0), उम्र 40 वर्ष; कर्ण ठाकुर, निवासी गांव जखेड़, डा0 दंधील, तहसील कण्डाघाट, जिला सोलन (हि0प्र0), उम्र 27 वर्ष; तथा रजनीश, निवासी VPO झाजा, तहसील कण्डाघाट, जिला सोलन (हि0प्र0), उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई।

पुलिस टीम द्वारा चारों आरोपियों को मौका पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, जिस पर उपरोक्त अभियोग पुलिस थाना धर्मपुर में पंजीकृत किया गया। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त स्विफ्ट गाड़ी को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया। चारों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को आज दिनांक 01-11-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। चारों आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जाँच जारी है।








