Home ट्रेंडिंग राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत आवेदक के लिए आयु सीमा...

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत आवेदक के लिए आयु सीमा बढ़ाई गई

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

17 जुलाई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना-2023 में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 23 से 45 वर्ष के स्थान पर 23-50 वर्ष कर दी गई है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा ई-टैक्सी खरीदने के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है।


पात्र आवेदकों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। सभी इच्छुक आवेदक अपना आवेदन ऑनलाइन पोर्टल https://etaxihpdt.org/home पर कर सकते हैं। जिन आवेदनकर्ताओं ने 2 जून, 2026 से 16 जून, 2026 के बीच इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने सभी पात्र एवं इच्छुक आवेदकों को इस अवसर का लाभ उठाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जमा करने का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here