Home डेली न्यूज़ सरकाघाट में गरीब परिवार की बेटियों का सहारा बन रही है मुख्यमंत्री...

सरकाघाट में गरीब परिवार की बेटियों का सहारा बन रही है मुख्यमंत्री शगुन योजना

33
0
Mukhyamantri Shagun Yojana

हिमाचल समय, शिमला, 14 दिसम्बर ।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में प्रदेश सरकार कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए वचनबद्ध है। विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित प्रदेश सरकार ने कई ऐसी योजनाएं चला रखी है जो समाज के कमजोर तबकों के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता दर्शाती हैं। इसी कड़ी में वर्तमान सरकार की शगुन योजना सरकाघाट क्षेत्र के बीपीएल परिवार की बेटियों की शादी के लिए

Jeevan Ayurveda Clinic
CONGRESS

मुख्यमंत्री ने एपीएआर सॉफ्टवेयर विकास की प्रगति की समीक्षा की

मददगार साबित हो रही है।

इस योजना के तहत प्रदेश सरकार बीपीएल परिवार की बेटियों की शादी में 31 हजार रुपए की राशि शगुन के रूप में प्रदान कर उनकी आर्थिक सहायता कर रही है।

आवेदन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में तैनात संबंधित सीडीपीओ कार्यालय में किया जा रहा है।  लड़की की आयु 18 वर्ष से अधिक  और वह हिमाचल प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए। इस योजना के लिए लड़की के माता – पिता , अभिभावक या लड़की स्वयं भी आवेदन कर सकती है।

सरकाघाट के गांव खनोट तहसील बलद्वाड़ा से संबंध रखने वाली तनु कुमारी की शादी गांव मनवाणा  में हुई है। वे बताती हैं कि मेरी शादी पिछले साल नवम्बर 2024 में हुई। तो हमें स्थानीय आंगनबाड़ी वर्कर से पता चला कि मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली बेटियों की शादी पर  31 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। इस पर मेरे परिवार वालों ने भी इस योजना के लिए आवेदन किया। शादी के पांच महीने बाद  31 हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता राशि शगुन के रूप में सरकार से प्राप्त हुई। मैं और मेरा परिवार प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए इतनी अच्छी योजनाएं चला रखी हैं।

तनु कुमारी की माता रेखा देवी ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का बहुत धन्यवाद करते हुए कहा कि  गरीब परिवार की बेटियों के लिए यह एक अच्छी योजना चलाई है।

धर्मपुर ब्लॉक से संबंध रखने वाली सुनीता देवी पत्नी दिनेश कुमार गांव सरौन बताती हैं कि उनकी बेटी आँचल चौहान की शादी पिछले साल अक्टूबर, 2024 में हुई थी। उसी समय हमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री शगुन योजना का पता चला था। जिसके बाद हमने भी इस योजना के लिए फॉर्म भरे और बेटी की शादी के चार महीने बाद हमें 31 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदेश सरकार से शगुन के रूप में प्राप्त हुई। हम मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हैं कि उनकी सरकार गरीब परिवार की इतनी सहायता कर रही है।

अन्य लाभार्थी वंदना देवी पत्नी राज कुमार गांव अपर बरोट सरकाघाट बताती हैं कि उनकी बेटी नेहा की शादी पिछले साल नवम्बर, 2024 में हुई थीं। उस समय हमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से पता चला कि सरकार ने मुख्यमंत्री शगुन योजना चला रखी है जिसमें बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता के रूप 31 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। तो हमने भी इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकाघाट सीडीपीओ कार्यालय में आवेदन किया था। शादी के तीन महीने बाद हमें 31 हजार रुपए प्राप्त हुए। इन सबके लिए मैं और मेरा परिवार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने गरीब परिवारों के उत्थान के लिए इतनी अच्छी योजनाएं चलाई हैं।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here