Home ट्रेंडिंग एल.आर. बी.एड. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

एल.आर. बी.एड. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

3
0

भावना ठाकुर,

20 जून / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

एल.आर. बी.एड. कॉलेज द्वारा आज कॉलेज परिसर स्थित बैडमिंटन कोर्ट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) पर केंद्रित इस कार्यक्रम को व्यावहारिक योगाभ्यास के माध्यम से सार्थक बनाया गया।

समारोह का शुभारंभ योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। प्रिंसिपल डॉ. निशा शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “योग केवल आसन नहीं, बल्कि एक स्वस्थ जीवनशैली है जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन स्थापित करती है। ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम हमें बताती है कि योग हर उम्र में लाभकारी है।”

बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्राओं दीक्षा एवं रितिका ने योग प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। दोनों ने मंच से सभी उपस्थित प्रतिभागियों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासनों तथा अनुलोम-विलोम, कपालभाति जैसे प्राणायामों का अभ्यास कराया और उनकी सही विधि एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

इस योग दिवस समारोह में बी.एड. विभाग के सभी प्रशिक्षुओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे परिसर में अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल रहा। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

प्रिंसिपल डॉ. निशा शर्मा ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में स्वास्थ्य, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश प्रसारित करना है। मैनेजिंग डायरेक्टर शची सिंह ने विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि योग को दिनचर्या में शामिल करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

यह आयोजन पूरी तरह सफल रहा और सभी बी.एड. प्रशिक्षुओं ने संकल्प लिया कि वे योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here