– कैबिनेट बैठक से वेटेरीनरी सहायकों को बड़े फैसले की उम्मीद
भूपेंद्र ठाकुर,
05 नवंबर / शिमला।
हिमाचल प्रदेश के पशुपालन विभाग में कार्यरत पंचायत वेटरिनरी सहायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से दिवाली से पहले वेतन वृद्धि की मांग उठाई है। बैच 2016-18 के उन कर्मचारियों ने सरकार से जल्द राहत देने की गुहार लगाई है, जिन्हें पांच साल का सेवाकाल पूरा होने के बावजूद अभी तक अनुबंध और वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल पाया है। पंचायत वेटरिनरी सहायकों के अनुसार, पशुपालन विभाग में नियुक्त कर्मचारियों को पांच साल का सेवाकाल पूरा होने तक 7,500 रुपये के न्यूनतम मासिक वेतन पर सेवाएं देनी पड़ती हैं।

इसके बाद उनसे पहले नियुक्त सभी कर्मियों को वेतन वृद्धि का लाभ दिया गया है ,लेकिन वर्ष 2020 में पंचायत वेटरिनरी सहायक के पद पर नियुक्त बैच 2016-18 के कर्मचारियों को सितंबर 2025 में पांच साल का सेवाकाल पूरा होने के बाद भी वेतन वृद्धि व अनुबंध का लाभ नहीं मिल पाया है। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
पहले नियुक्त बैच को लाभ, इन्हें रखा वंचित
पंचायत वेटेरीनरी सहायक का कहना है कि वर्ष 2023 में उनसे पहले नियुक्त बैच 2015-17 के कर्मचारियों को वेतन वृद्धि व अनुबंध का लाभ दिया गया था। ऐसे में पांच साल का सेवाकाल पूरा करने के बावजूद उन्हें इस लाभ से वंचित रखा जाना समझ से परे है। कर्मचारियों के अनुसार, उनका मामला वित्त विभाग में भेजा गया था, लेकिन वहां से फाइल अस्वीकृत कर दी गई। इससे उनके भविष्य और आर्थिक स्थिति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। पंचायत वेटरिनरी सहायकों का कहना है कि इस महंगाई में उन्हे 7500 में गुज़ारा करना पड़ रहा है।
मुख्यमन्त्री की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की पहल में महत्वपूर्ण भूमिका
वह दिन रात बेजुबानों की सेवा और मुख्यमन्त्री के ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मेजबूत बनाने के उद्देश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। दुगद उत्पादन बड़ोतरी में भी इनका हमारा योगदान है। ऐसे में वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिलने के कारण उन्हें हर महीने आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिंह सुखु से उन्होंने सारी उम्मीद लगाई है।
कर्मचारियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्रों के माध्यम से अपनी मांग भेजी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि बैच 2016-18 के उन पंचायत वेटरिनरी सहायकों, जिन्हें वर्ष 2020 में नियुक्त किया गया था, के मामले में जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर उन्हें अनुबंध पर लाया जाए। उन्होंने दिवाली से पहले निर्णय उनके पक्ष में निर्णय लेने की मांग की है।
पशुपालन विभाग कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, राज्य वरिष्ठ रजनीश गौतम, महामन्त्री हरीश ठाकुर, प्रेस सचिव निखिल चौहान ने भी मांग की है कि 5 साल पूरा कर चुके इन कर्मचारियों को सरकार जल्द से जल्द अनुबंध व वेतन वृद्धि का लाभ प्रदान करें उन्होंने कहा कि इस बारे में वह मुख्यमंत्री सचिव पशुपालन व निदेशक महोदय को पत्र भी लिख चुके हैं तथा उन्होंने जल्द राहत की उम्मीद लगाई है ।








