Home क्राइम शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नेहनार-जुब्बल मार्ग पर 33 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद,...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नेहनार-जुब्बल मार्ग पर 33 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद, लुधियाना निवासी आरोपी गिरफ्तार

5
0

भूपेंद्र ठाकुर,

05 नवंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना जुब्बल की टीम ने नेहनार-जुब्बल मार्ग पर कार्रवाई करते हुए लगभग 33 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में गोविंद पुत्र श्री बालक राम, उम्र 18 वर्ष, निवासी लुधियाना, पंजाब के कब्जे से लगभग 33 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को दिनांक 03.11.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले में पुलिस थाना जुब्बल में एफआईआर संख्या 58/2026 दिनांक 03.11.2026, धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here