
हिमाचल समय, सोलन, 13 अगस्त।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गीता आश्रम समिति तथा गीता आदर्श विद्यालय की ओर से दिनांक 13. 8.2025को सभागार में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर 38 वां अंतर विद्यालय गीता भाषण एवं गीता श्लोक उच्चारण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया!
एपीएमसी का महा घोटाला, रिश्तेदारों को कौड़ियों के भाव बांट दी दुकानें : भाजपा
इन धार्मिक प्रतियोगिता में गीता आश्रम समिति तथा गीता आदर्श विद्यालय के प्रधान एल.के. बंसल , उपप्रधान डी . एन.गुप्ता, उपप्रधान अरुण गोयल सचिव श्री एस.एन.कपूर सदस्य जे.पी शर्मा , बी.एल.शर्मा , पी.एल. गुप्ता आदि गणमान्य सदस्यों ने शिरकत की!
विद्यालय तथा समिति के प्रधान एल.के. बंसल तथा अन्य गणमान्य सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वल किया गया जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ ० स्नेह शर्मा तथा सह प्रधानाचार्या पंपोश गुप्ता द्वारा सहयोग दिया गया!
गीता आदर्श विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन गीत तथा श्रीमद् भगवद गीता के 11 वें अध्याय का संगीतमय में उच्चारण किया गया !तदुपरांत विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० स्नेह शर्मा द्वारा बाहर से आए हुए कुशाग्र जन ,विद्यार्थी वर्ग का शब्दों के माध्यम से अभिवादन किया गया!
प्रथम सत्र की भाषण प्रतियोगिता में 25 (निजी व सरकारी) विद्यालयों के विद्यार्थियों के निर्णय हेतु डॉ० प्रेमलाल गौतम, श्रीमती अर्चना पंत,डॉ० शंकर लाल वासिष्ठ जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई!
निर्णायक मंडल के सम्मान हेतु शॉल स्मृति चिन्ह के रूप में विद्यालय तथा गीता आश्रम समिति के प्रधान श्री एल.के. बंसल जी, उपप्रधान श्री डी. एन. गुप्ता जी, उपप्रधान अरुण ,सचिव एस .एन.कपूर द्वारा दी गई !
दूसरे सत्र में विद्यार्थियों के श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अर्चना पंत तथा डॉ ०विनय कुमार शर्मा, डॉ०पवन गौतम निर्णायक मंडल में शामिल रहे!
द्वितीय सत्र के निर्णायक मंडल के सम्मान हेतु गीता आश्रम समिति के प्रधान एल.के. बंसल , उपप्रधान डी. एन. गुप्ता , उप प्रधान अरुण गोयल तथा सचिव एस.एन.कपूर द्वारा शॉल समृद्धि चिन्ह के रूप में दी गई !
गीता भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डगशाई पब्लिक स्कूल डगशाई की अविका गौर, द्वितीय स्थान राजलक्ष्मी संविद गुरुकुलम सैनिक स्कूल नालागढ़ के संकेत कुमार ओझा, तृतीय बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल दम मॉल सोलन के यदवी , सांत्वना पुरस्कार पाइन ग्रोव स्कूल सुबाथू की समृद्धि,

अभिमूल्यन पुरस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डगशाई की अंजलि ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट की रिद्धिमा और गीता आदर्श विद्यालय सोलन की सानवी ने प्राप्त किया।
श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मेघना कंवर बी.एल. सेंट्रल पब्लिक स्कूल शामती, द्वितीय स्थान प्राप्त किया अमानत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट तृतीय स्थान दयानंद आदर्श विद्यालय सोलन की हर्षिता ने प्राप्त किया तथा सांत्वना पुरस्कार पाइन ग्रोव स्कूल धर्मपुर की माहिका ठाकुर ने
प्राप्त किया! अभिमूल्यन स्थान डगशाई पब्लिक स्कूल की भार्गवी,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की ऋद्धिमा तथा गीता आदर्श विद्यालय की कृषा ने प्राप्त किया! ओवरऑल विजेता ट्रॉफी डगशाई पब्लिक स्कूल ने प्राप्त की!
गीता आश्रम समिति तथा गीता आदर्श विद्यालय के प्रधान एल.के. बंसल , उपप्रधान डी.एन.गुप्ता , उप प्रधान अरुण गोयल ,सचिव एस.एन.कपूर तथा अन्य गणमान्य सदस्यों द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया!
अंत में विद्यालय की सह प्रधानाचार्या पंपोश गुप्ता ने सभागृह में उपस्थित अतिथि गण का सहृदय धन्यवाद किया! संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय तथा समिति के सदस्य , प्रधानाचार्या सह प्रधानाचार्या तथा शिक्षक वर्ग मौजूद रहे!







