Home क्राइम सुन्नी पुलिस की कार्रवाई: 195 ग्राम अफीम और 68 हजार नकदी के...

सुन्नी पुलिस की कार्रवाई: 195 ग्राम अफीम और 68 हजार नकदी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

6
0

भूपेंद्र ठाकुर,

19 नवंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सुन्नी की टीम ने अपर भारगन, जंगल मोड़ के पास नाकाबंदी एवं चेकिंग के दौरान माधोघाट की ओर से आ रही एक गाड़ी को जांच के लिए रोका। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी लेने पर पीछे की डिक्की में रखे एक कैरी बैग से लगभग 195 ग्राम अफीम तथा ₹68,000 नकद बरामद हुए।

इस मामले में गाड़ी में सवार गुरजीत सिंह पुत्र श्री कुंदन लाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी तहसील करसोग, जिला मंडी तथा करम दास पुत्र श्री जिउणू राम, उम्र 49 वर्ष, निवासी तहसील निहरी, जिला मंडी के कब्जे से उक्त अफीम एवं नकदी बरामद की गई।

इस संबंध में पुलिस थाना सुन्नी में FIR No. 59/2026 दिनांक 19.11.2026 के तहत धारा 18, 29 ND&PS Act में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है तथा बरामद अफीम के स्रोत और इससे जुड़े सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here