Home क्राइम शिमला पुलिस को नशा तस्करी में बड़ी सफलता, दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला पुलिस को नशा तस्करी में बड़ी सफलता, दो तस्कर गिरफ्तार

6
0

भूपेंद्र ठाकुर,

12 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल सैल शिमला को एक और सफलता मिली है। दिनांक 12.09.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल सैल शिमला की टीम द्वारा पुराना बस स्टैंड, शिमला स्थित एक कमरे की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कमरे में दो व्यक्ति मौजूद पाए गए, जिनकी पहचान प्रदीप सिंह, निवासी अंबाला, हरियाणा, आयु 31 वर्ष तथा सुखवीर सिंह उर्फ सुखी, निवासी अंबाला, हरियाणा, आयु 33 वर्ष के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान कमरे में लगे बैड के गद्दे के नीचे से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा एक सफेद रंग के पॉलिथीन लिफाफे से लगभग 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस थाना सदर शिमला में अभियोग संख्या 120/2026, अधीन धारा 21, 29 एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत किया गया है। दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here