
हिमाचल समय, मंडी, 08 जून।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के गोहर उपमंडल में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कोट देवीदहड़ सड़क मार्ग पर सन पालू नाला के पास एक छोटा मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर
हिम इरा शॉप से गांव की बेटियां, महिलाएं बन रहीं उद्यमी
गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह वाहन झामड़ और भुरला गांव के करीब 24 लोगों को लेकर
देवधार की ओर जा रहा था। ये सभी एक रिश्तेदार के निधन पर शोक व्यक्त करने जा रहे थे। रास्ते में सन पालू नाला के पास वाहन चालक का नियंत्रण खो गया, जिससे यह गहरी खाई में जा गिरा।
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया गया,
जहां से गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया। इलाज के दौरान दो लोगों – बोधराज (38), पुत्र लछि राम और नीलमणि, पुत्र शाहड़डू (दोनों निवासी भुरला) को मृत घोषित कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को फौरी राहत प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिससे यह असंतुलित हो गया।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








