भावना ठाकुर,
24 मई / सोलन।
साई इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस का भव्य आयोजन होटल सिटी हाइट्स में बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना एवं उनके अमूल्य योगदान को सराहना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट मेंबर कैलाश बावा, कमलेश बावा, डॉ. भाविका बावा तथा प्रोमिला शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। विद्यार्थियों ने नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मदर एंड चाइल्ड टैलेंट शो, ट्रेडिशनल एवं वेस्टर्न मॉडलिंग राउंड का आयोजन भी किया गया। श्वेता ठाकुर ने विशेष रैंप वॉक प्रस्तुति दी। माताओं ने भी सोलो एवं समूह नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर सभी मीडिया कर्मियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में विभिन्न विजेताओं को सम्मानित किया गया—
SIS क्वीन – ज्योति शर्मा
प्रथम रनर-अप – सुलक्षणा शर्मा
द्वितीय रनर-अप – वर्षा ठाकुर
ब्यूटीफुल आइज़ – रेखा ठाकुर
ब्यूटीफुल स्माइल – पूनम
टैलेंटेड दीवा – सुमन जोशी
ब्यूटीफुल हेयर – डॉ. सरला
ब्यूटीफुल फेस – वर्षा ठाकुर
बेस्ट मदर एंड चाइल्ड प्रथम पुरस्कार – आरती कपिल
द्वितीय पुरस्कार – आशा एवं सोनू
कार्यक्रम की निर्णायक मंडली में नताशा चौहान (मॉडल एवं अभिनेत्री), वंदना भारद्वाज (एम.डी., हेयर एंड आर्ट सैलून सोलन), आशु अरोड़ा (फैशन डिज़ाइनर) एवं भानु प्रिया (मॉडल एवं समाजसेविका) और किमी सूद (सचिव, रेड क्रॉस राज्य; सचिव, शिमला नर्सिंग कॉलेज) शामिल रहीं।
विद्यालय के चेयरमैन रमिंदर बावा ने माताओं को बच्चों की पहली गुरु बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
अंत में सभी माताओं एवं बच्चों ने मिलकर आनंदमय पल बिताए और कार्यक्रम का समापन यादगार स्मृतियों के साथ हुआ।









