
हिमाचल समय, सोलन, 12 अगस्त।
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा सोलन स्थित साईं संजीवनी हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी कविता गौतम, हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के बी.एस. पंवार , जोगिंदर चौहान (सेवानिवृत्त अभियंता चिफ हिमाचल प्रदेश),
भुवन (एडवोकेट, लॉ), वरुण, उर्मिल , कॉलेज के चेयरमैन डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. सविता अग्रवाल (मैनेजिंग डायरेक्टर, साईं संजीवनी इंस्टीट्यूट), कॉलेज की प्राचार्या दिव्या वर्मा, , शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को “युवा बचाओ, भविष्य बचाओ” विषय पर जागरूक किया गया। साथ ही युवाओं में बढ़ते नशे की समस्या पर आधारित वेब सीरीज़ “द व्हाइट ट्रुथ” का ट्रेलर भी प्रदर्शित किया गया।
साथ ही उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों एवं समिति सदस्यों ने बच्चों को नशे से बचाव तथा इससे प्रभावित लोगों के लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया। अंत में डॉ. संजय अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद किया,
जिन्होंने इस जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया और इसे सफल बनाया। उन्होंने यह भी बताया कि हमारे संस्थान के बच्चे न केवल स्वयं नशा नहीं करेंगे बल्कि दूसरों को भी इससे बचाने के लिए जागरूक करेंगे।
डॉ. सविता अग्रवाल (मैनेजिंग डायरेक्टर) ने कहा, “युवा ही देश का भविष्य हैं, और एक नशामुक्त युवा ही सशक्त भारत का निर्माण कर सकता है।” उन्होंने सभी छात्रों से आग्रह किया कि वे नशे के खिलाफ इस मुहिम को अपने-अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ाएँ और अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें।
मंडी आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन
इसी सकारात्मक संदेश और संकल्प के साथ, वेब सीरीज़ के ट्रेलर के प्रदर्शन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








