Home डेली न्यूज़ सवाते (फ्रेंच बॉक्सिंग) प्रतियोगिता के कांस्य पदक विजेता ने मंडी उपायुक्त से...

सवाते (फ्रेंच बॉक्सिंग) प्रतियोगिता के कांस्य पदक विजेता ने मंडी उपायुक्त से की भेंट

119
0
#VarunWalia
जिला मंडी के बल्ह उपमंडल के मलवाणा गांव के 16 वर्षीय वरुण वालिया ने सोमवार को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन से उनके कार्यालय में भेंट की।

मंडी, 12 अगस्त।

जिला मंडी के बल्ह उपमंडल के मलवाणा गांव के 16 वर्षीय वरुण वालिया ने सोमवार को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन से उनके कार्यालय में भेंट की।

Jeevan Ayurveda Clinic

साईं संजीवनी हॉस्पिटल, सोलन में युवा शक्ति को समर्पित दिवस का आयोजन

वरुण ने 23 से 27 जुलाई तक उज्बेकिस्तान में आयोजित विश्व युवा सवाते चैम्पियनशिप 2025 के 48 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है । यह भारत का इस प्रतिष्ठित वैश्विक मार्शल आर्ट स्पर्धा में पहला पदक है

dcp ad

और इसे जीतने वाले वे पहले भारतीय बने। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सवाते संघ की महासचिव एवं राष्ट्रीय कोच संतोषी शर्मा भी मौजूद रहीं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि अदम्य साहस, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर वरुण ने दुनिया के सबसे कठिन मुकाबलों में अपनी पहचान बनाई है।

उनकी यह उपलब्धि न केवल मंडी, बल्कि पूरे हिमाचल और भारत के लिए गर्व का क्षण है। मंडी से विश्व मंच तक का यह सफर ग्रामीण भारत के युवाओं के सपनों को पंख देता है।

जो लोग संविधान की दुहाई देते हैं, वही आज उसकी मूल संस्थानों को कमजोर करने का षड्यंत्र रच रहे हैं : बिंदल

उपायुक्त ने वरुण वालिया, उनके अभिभावकों, प्रशिक्षकों और शिक्षकों को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में और बड़ी उपलब्धियों की कामना की।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here