
हिमाचल समय, सोलन, 11 नवंबर ।
बांजनी पंचायत के दौरे के दौरान समाजसेवी कर्नल संजय शांडिल ने क्यारी से बेनू होते हुए खिन्ना तक के सड़क मार्ग की जर्जर स्थिति का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी अंतः समस्याओं और क्षेत्र की अन्य दिक्कतों को भी सुना।
हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय समन्वय समिति की 20वीं बैठक आयोजित
ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से कच्ची है और खराब हालत में होने के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती है। बरसात के मौसम में यह रास्ता कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाता है। लोगों ने इस मार्ग को पक्का बनाने की मांग समाजसेवी के समक्ष रखी।
कर्नल संजय शांडिल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्यारी से बेनू और खिन्ना तक के सड़क निर्माण कार्य को दो चरणों में पूरा किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।
ग्रामीणों ने कर्नल शांडिल का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रयासों से अब क्षेत्र की यह लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने की उम्मीद है।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com




