Home ट्रेंडिंग पंचायत वेटरिनरी सहायकों ने मुख्यमंत्री से उठाई अनुबंध व वेतन वृद्धि की...

पंचायत वेटरिनरी सहायकों ने मुख्यमंत्री से उठाई अनुबंध व वेतन वृद्धि की मांग

32
0

– दिवाली से पहले उचित निर्णय लेने की लगाई गुहार

भूपेंद्र ठाकुर,

02 नवंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश के पशुपालन विभाग में कार्यरत पंचायत वेटरिनरी सहायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से अनुबंध पर लाने की मांग उठाई है। बैच 2016-18 के उन कर्मचारियों ने सरकार से जल्द राहत देने की गुहार लगाई है, जिन्हें पांच साल का सेवाकाल पूरा होने के बावजूद अभी तक अनुबंध और वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल पाया है। पंचायत वेटरिनरी सहायकों के अनुसार, पशुपालन विभाग में नियुक्त कर्मचारियों को पांच साल का सेवाकाल पूरा होने तक 7,500 रुपये के न्यूनतम मासिक वेतन पर सेवाएं देनी पड़ती हैं। इसके बाद उन्हें अनुबंध पर लाने का प्रावधान रहा है, जिसके तहत उनके वेतन में वृद्धि होती है। लेकिन वर्ष 2020 में पंचायत वेटरिनरी सहायक के पद पर नियुक्त बैच 2016-18 के कर्मचारियों को सितंबर 2025 में पांच साल का सेवाकाल पूरा होने के बाद भी अनुबंध का लाभ नहीं मिल पाया है। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।

कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 2023 में उनसे पहले नियुक्त बैच 2015-17 के कर्मचारियों को अनुबंध का लाभ दिया गया था। ऐसे में पांच साल का सेवाकाल पूरा करने के बावजूद उन्हें इस लाभ से वंचित रखा जाना समझ से परे है। कर्मचारियों के अनुसार, उनका मामला वित्त विभाग में भेजा गया था, लेकिन वहां से फाइल अस्वीकृत कर दी गई। इससे उनके भविष्य और आर्थिक स्थिति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। पंचायत वेटरिनरी सहायकों का कहना है कि इस महंगाई में उन्हे 7500 में गुज़ारा करना पड़ रहा है।वह दिन रात बेजुबानों की सेवा और मुख्यमन्त्री के ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मेजबूत बनाने के उद्देश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। अनुबंध का लाभ नहीं मिलने के कारण उन्हें हर महीने आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लंबे समय से विभाग में सेवाएं देने के बावजूद उन्हें अन्य कर्मचारियों की तरह लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे उनमें निराशा है। कर्मचारियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्रों के माध्यम से अपनी मांग भेजी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि बैच 2016-18 के उन पंचायत वेटरिनरी सहायकों, जिन्हें वर्ष 2020 में नियुक्त किया गया था, के मामले में जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर उन्हें अनुबंध पर लाया जाए। उन्होंने दिवाली से पहले निर्णय उनके पक्ष में निर्णय लेने की मांग की है। पशुपालन विभाग कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने भी मांग की है कि 5 साल पूरा कर चुके इन कर्मचारियों को सरकार जल्द से जल्द अनुबंध व वेतन वृद्धि का लाभ प्रदान करें उन्होंने कहा कि इस बारे में वह मुख्यमंत्री सचिव पशुपालन व निदेशक महोदय को पत्र भी लिख चुके हैं तथा उन्होंने जल्द राहत की उम्मीद लगाई है कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से दिवाली से पहले उनके मामले का समाधान करने की अपील की है। उनका कहना है कि प्रदेश में उनसे पहले नियुक्त कर्मचारियों को अनुबंध का लाभ मिल चुका है, जबकि पात्रता पूरी करने के बावजूद उन्हें इससे वंचित रखा गया है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। पंचायत वेटरिनरी सहायकों को अब मुख्यमंत्री से ही राहत की उम्मीद है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनके मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर जल्द निर्णय लिया जाए, ताकि वे भी आर्थिक राहत के साथ दिवाली का त्योहार खुशी से मना सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here